कवर्धा में बंदरों की मौत : पेड़ से गिर- गिर कर मरे 8 बंदर, वन विभाग ने शुरू की जांच

कवर्धा में बंदरों की मौत : पेड़ से गिर- गिर कर मरे 8 बंदर, वन विभाग ने शुरू की जांच

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च । छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुई क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुवार शाम कदम के पेड़ पर बैठे 8 बंदर अचानक एक-एक कर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पेड़ पर सामान्य रूप से बैठे हुए थे, तभी अचानक वे गिरने लगे। पास स्थित कॉलेज के अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पंडरिया के अनुविभागीय अधिकारी सुयेश दिवान, रेंजर पल्लवी, डिप्टी रेंजर संतोष सोनी, वन रक्षक जितेंद्र चंद्राकर एवं पांडातराई रेंज के अधिकारी कय्यूम खान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, मौके पर 7 बंदरों की मौत हो चुकी थी, जबकि 8वां बंदर भी मृत अवस्था में पाया गया। शुक्रवार को वाइल्ड लाइफ डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया गया।

Chhattisgarh