अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन रोड और पुल-पुलिया को जेसीबी से हटाया गया

अवैध प्लाटिंग पर निर्माणाधीन रोड और पुल-पुलिया को जेसीबी से हटाया गया


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल एवं  तहसीलदार राजनांदगांव प्यारेलाल नाग के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम सोमनी के खसरा नंबर 182 में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग स्थल पर निर्माण किए जा रहे रोड और पुल-पुलिया को बुलडोजर से हटाया गया।

इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई।

जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है।

Chhattisgarh