जीतो इंटरनेशनल की नमो कलश रथ यात्रा कल रविवार सवेरे 7.15 बजे अजमेरी गेट से

जीतो इंटरनेशनल की नमो कलश रथ यात्रा कल रविवार सवेरे 7.15 बजे अजमेरी गेट से

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) ,28 मार्च

(प्रकाश जैन)

जीतो इंटरनेशनल ब्यावर के तत्वाधान में रविवार को नमो कलश रथ यात्रा का भव्य आयोजन होगा। कलश यात्रा का भव्य आगाज रविवार सवेरे 7.15 बजे अजमेरी गेट स्स्थित जैन कीर्ति स्तंभ से होगा।
नमो रथ कलश यात्रा को संस्था अध्यक्ष समाज सेवी रतन प्रकाश कोठारी,महामंत्री सुभाष ओस्तवाल एवम कार्यक्रम संयोजक वीना नाहर जैन ध्वज दिखाकर नवकार महामंत्र एवम भगवान महावीर की जय जयकारों की स्वर लहरियों के बीच रवाना करेंगे।


इन मार्गो से गुजरेगा नमो रथ……
यात्रा सहसंयोजक मनीष मेहतापीयूष रांका ने बताया कि जीतो का यह स्वर्णिम नमो कलश रथ
यात्रा संयोजक वीना नाहर के नेतृत्व में अजमेरी गेट से प्रमुख बाजारों अग्रसेन बाजार,महादेव जी छत्री, एकता सर्कल, सुनारान चौपड़, महावीर बाजार ,तेलियान चौपड़,श्री टॉवर,सिटी डिस्पेसरी होते हुए मेवाड़ी गेट के निकट आनंद भवन जैन मित्र मंडल पहुंचेगी।


ब्यावर वासियों के लिए गौरव व पुण्य का पल…
संस्था के श्रेणिक नाहर व निर्मल खींवसरा ने बताया कि ब्यावर वासियों के लिए अत्यंत पुण्य, गौरव और आनंद का अवसर है कि आमजन इस पावन कलश रथ यात्रा में सहभागी बनें।
यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सामूहिक एकता का दिव्य उत्सव है।
जब पूरा समाज एक साथ धर्म के इस पावन कार्य में जुड़ता है, तब उसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को विशेष ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी।
श्रद्धा भक्ति के इस पावन दिव्य रथ के साक्षी अवश्य बनें…
यह अवसर हमें अपने संस्कारों को जीने और आने वाली पीढ़ी तक उन्हें पहुँचाने का सुअवसर देता है।
आइए, हम सभी मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पावन रथ को आगे बढ़ाएं।आपका एक कदम इस यात्रा में जुड़कर अनगिनत पुण्य और सुख का कारण बन सकता है।
आपके साथ से यह आयोजन एक यादगार और ऐतिहासिक संगम* बन जाएगा।
नामो रथ यात्रा में इनकी भी रहेगी सहभागिता…
धर्म, भक्ति और एकता के इस महापर्व में आपका हार्दिक स्वागत है।
आमजन इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनें। यात्रा में लेडीज़ विंग की रेनू छाजेड़,जूली नाहटा तथा यूथ विंग के सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल,मोहित कुमठ सहित जीतो यूनिट का सहयोग रहेगा।
प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर किशनगढ़ ब्यावर पाली अजमेर

Chhattisgarh