राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च। सकल जैन समाज द्वारा महावीर जनकल्याणक महोत्सव के तहत विविध आयोजन किये जा रहे हैं। पांच दिवसीय इस महोत्सव के दौरान कल विविध आयोजनों के साथ ही शाम को धार्मिक क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में नवकार 11 राजनांदगांव ने दुर्ग की चंदना चेम्पियन को 63 रनो से हरा दिया और विजेता का किताब अपने कब्जे में कर लिया।
महोत्सव के दूसरे दिन आज शनिवार को सुबह 6 बजे सनसिटी निर्माणाधीन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गयी। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में आज सुबह 8:30 बजे से 9:30 तक दर्शनाचार की साधना एवं वीर स्तुति का आयोजन नए स्थानक भवन बसंतपुर थाना के बाजू, सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ज्ञान बल्लभ उपाश्रय भवन जैन बगीचे में गहुँली प्रतियोगिता, दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक पेण्ड्री स्थित अस्पताल एवं दिगम्बर मंदिर, गंजलाइन में वीर प्रसादम का आयोजन तथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक नागपुर की श्रीमती नीरज जैन की कुकिंग क्लासेस का आयोजन जैन बगीचे के नए हाल में हुआ । समाज की महिलाओं ने लजीज व्यंजन बनाने की विधि सीखी। शाम 7:30 बजे से जैन बगीचे में म्यूजिकल हाउजी तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ।
*महोत्सव के तीसरे दिन 29 मार्च रविवार को सुबह 6:00 श्री दिगंबर जैन मंदिर से सद भावना दौड़ का आयोजन होगा। सुबह 8:30 बजे से समता भवन में चरित्राचार की साधना होगी जिसमे सामूहिक सामयिक सकल संघ के सभी सदस्यों द्वारा होगी ।
दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन गुरुद्वारा चौक में होगा। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण का आयोजन जैन स्थानक भवन सदर बाजार में होगा। दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में किड्स कार्निवल और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
सुबह 10:00 से 11 :30 बजे तक महावीर कल्प वृक्ष जिनालय में भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजा होगी। शाम 4:00 से 6:00 बजे तक महावीर वृद्धआश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम होगा।

