ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च।
(प्रकाश जैन)
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर ब्यावर के सकल जैन समाज के श्रावक श्राविका वर्ग सहित यूवा युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह उमंग छाया हुआ है।
सकल जैन समाज के नेतृत्व में आयोजित 05 दिवसीय आयोजन में दूसरे दिन जैन जवाहर भवन में प्रभु महावीर के प्रति महिलाओ में जबरदस्त अनुपम भक्ति, श्रद्धा,आस्था समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला।
वहीं युवाओं की लम्बी चौड़ी टीम संयोजक विमल शाह के कुशल नेतृत्व में प्रमुख समारोह स्थल जैन दादावाड़ी एवम जवाहर भवन में पूरे समर्पित भावो से महोत्सव को एतिहासिक,अदभूत एवम यादगार बनाने में जुटी हुई थी।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि शनिवार दोपहर जैन जवाहर भवन में लगातार 3 घंटे तक नगर की दो दर्जन से ज्यादा महिला मंडलों की सैकडों महिलाओ एवम बालिकाओं ने भगवान महावीर के जीवन दर्शन एवं जैन धर्म के विविध विषयों पर प्रश्न मंच पर आधारित प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपने ज्ञानार्जन में वृद्धि के साथ प्रभु के प्रति श्रद्धा भक्ति भाव प्रकट किए।
इस मौके पर महिला मंडल के वीना नाहर के निर्देशन में मंडल की मंजुला जांगड़ा, मंजू सांड, सीमा मुणोंत,रीना दक, विनिता बुरड़, नीतू मकाणा,रूची गादिया,शिप्रा मोदी ने अलग अलग टीम बनाकर मनोरंजक तरीके से ग्रीन थीम के साथ समारोह में आई मातृ शक्ति को जबरदस्त आनंद से सराबोर कर दिया। मंच का संचालन मंजुला जांगड़ा ने किया।
प्रश्न मंच के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को शानदार स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया वही प्रश्न मंच श्रृंखला में भाग लेनी वाली महिलाओं को प्रभावना देकर बहुमान एवम स्वागत किया।

जैन दादावाड़ी में महाभोज की तैयारियों हेतु भट्टी का मूहर्त आज
महोत्सव के अनिल डोसी व महावीर बाफना ने बताया कि आगामी 31मार्च को सकल जैन समाज सहित नगर सहित देश के अनेक क्षेत्रों में आने वाले हजारों मेहमानों के स्नेह भोज की तैयारियों हेतु जिले के ख्याति प्राप्त कुशल कारीगर अपना कार्य आज शुरू करेंगे।
रविवार सवेरे 8.15 बजे जैन दादावाड़ी में स्नेह भोजन हेतु भट्टी का मूहर्त सकल जैन समाज के विभिन्न घटकों के प्रमुखों के सानिध्य में नवकार महामंत्र जाप एवम प्रभु महावीर व श्री गणेश भगवान की आरती स्तुति से होगा।

1100 से ज्यादा रक्तदाता करेंगे रक्तदान,घर घर जाकर प्रेरणा में जुटी युवा टीम
महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन एवम आशीष डोसी बताया कि रविवार सवेरे 9.15 बजे से विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन मे पूरे दिन भव्य विराट रक्त दन शिविर का आयोजन का होगा। शिविर के प्रमुख अतिथि ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा, जिला पुलिस मुखिया रतनसिंह राठौड,उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, तहसीलदार हनूत सिंह,सीओ राजेश कसाना, सीआई आशुतोष शर्मा शर्मा, सीएमएचओ संजय गहलोत, प्रशासनिक अधिकारी,राजनेता सहित जैन समाज के प्रमुख गण शिरकत करेंगे।

रक्तदान को लेकर शिविर संयोजक प्रवीण बड़ोला नेतृत्व में एक विशेष टीम घर घर एवम दुकानों पर जाकर रक्तदान की प्रेरणा में जुटे हुए हैं। इस विराट शिविर में 1100 से ज्यादा बल्ड यूनिट रक्त दान करवाने के प्रयास किए जा रहे है स्वयं जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने एक विशेष संदेश के माध्यम से जन जन को इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का अनुरोध किया है।

वर घोड़े,स्नेह भोज भक्ति संध्या का दे रहे है आमंत्रण
संस्था के महेंद्र बोहरा व गौतम संचेती ने बताया कि सकल जैन समाज के अलावा विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवम राजनेतिक संगठनों के प्रमुखों एवम प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश एवम जिले के गणमान्य अतिथियों को 31 मार्च को आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के भव्य जलसा, वर घोड़ा,स्नेह भोज (महाप्रसादी)! सहित विराट भक्ति संध्या में शिरकत करने का भाव भरा निमंत्रण देने में संघ प्रमुखों की टीम पूरी सक्रियता से जुटी हुई है।

निकलेगी प्रभात फेरी,जगाएंगे महावीर के संदेशों का अलख
संघ के सुशील मेहता ने बताया कि
श्री ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान
द्वारा विश्व में शांति व अमन चैन के लिए भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर भगवान महावीर की अहिंसामयी वाणी को जन-जन तक पहुँचाने हेतु संस्था का एक विशेष जत्था एक विराट रैली के तहत सवेरे 6.15 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर भगवान महावीर का दिव्य संदेश “अहिंसा से जीवन” पहुंचाया जाएगा। संघ अध्यक्ष अनिल डोसी व राजू भाई सेठिया ने बताया कि प्रभात फेरी जवाहर भवन से शुरू होकर परमेश्वर नगर,पन्ना कॉलोनी,
लोकाशाह नगर,प्रताप कॉलोनी,
कुन्दन नगर में प्राज्ञ भवन पर नवकार मंत्र के सामूहिक जाप के साथ सम्पन्न होगी। इस मौके पर रैली में शामिल श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एक स्वर में एक साथ महावीर स्वामी के जय जयकारों एवम गीतो से समूचे मार्ग को गुंजायमान करेंगे।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़,विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर, किशनगढ़,अजमेर, पाली

