भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विशाल रक्त दान शिविर 29 मार्च को जवाहर भवन में

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विशाल रक्त दान शिविर 29 मार्च को जवाहर भवन में

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 28 मार्च।
रक्त दान शिविर की तैयारी जोर शोर से अंतिम चरण मे पूर्ण हो चुकी। शिविर का उदघाटन कलेक्टर कमल राम मीणा के कर कमलो द्वारा किया जायेगा। उस मौके पर सी.एम.चो. डा.श्री संजय गहलोत, पी एम. ओ. सुरेन्द्र सिंह रावत,पुलिस उप अधिक्षक राजेश कसावा आदि उदघाटन मे शामिल होगें।


शिविर संयोजक प्रवीण बडोला ने बताया 2625 वां महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा सकल जैन समाज द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन जवाहर भवन मे सुबह नो बजे से पांच बजे तक चलेगा।


अशोक पाडलेचा ने बताया रक्त दान देने वालो के चालीस बैड की व्यवस्था की गयी जिससे ज्यादा से ज्यादा रक्तदान हो सके।


रुपेश कोठारी ने बताया दो ब्यावर दो अजमेर दो भीलवाड़ा दो जयपुर से टीमे रक्त युनिट लेने के लिए आयेगे।
मुकेश बाफणा ने बताया अधिक से अधिक रक्त दान देने का आहावान किया गया। उनके लिए जूस काफी चाय की व्यवस्था रखी गयी।
रविंद्र मकाणा ने बताया रक्त वीरो को शील्ड व सर्टिफिकेट भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा दिया जायेगा।


अनेक्ष कुकडा ऋषभ पीपाडा ने बताया आने वाले मेहमानो का स्वागत सत्कार विभिन्न संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
शिविर मे देख रेख संयोजक शांति लाल कुकडा व मनीष बंट करेंगे।
शिविर के लाभार्थी माय फाइनेंस क्लब लिमिटेड ब्यावर, गोतमचंद कपिल कुमार कोठारी ब्यावर व माणकचंद आंचलिया ब्यावर होगें।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधु मार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh