रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया जावेगा ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्व में युद्ध की आग भड़की हुई है ऐसे समय में नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति , अहिंसा , जीव दया के वातावरण का निर्माण होगा ।
पूरे भैरव सोसायटी , दावड़ा , वालफोर्ड , जैनम , आम्रपाली व आसपास के सभी जैन भाई बहनों से आग्रह है कि मंदिर जी में आकर अथवा अपने घरों में 8 बजे से नवकार महामंत्र का उच्चारण पूर्वक जाप करें ।

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जन्मकल्याणक पखवाड़े के तहत मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं ,
ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि चमत्कारी श्री जिन कुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में 12 अप्रैल को ध्वजा महोत्सव होगा इस निमित्त सेवा पखवाड़े का आरम्भ हुआ इस अवसर पर श्री विनय मित्र मण्डल के सहयोग से 51 जयपुर पैर वितरण किया जाना तय किया गया है , मूक पशु पक्षियों की सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ चंपालाल गुंदेचा के मार्गदर्शन में किया गया ।
अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि अहिंसा सेवा करुणा ही जैन धर्म का मूलमंत्र है । भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो उपदेश पर चलकर ही विश्वशांति सम्भव है ।

