बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च । सोमवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मकल्याणक महामहोत्सव बिलासपुर के इतिहास में प्रथम बार आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा । इस शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बिलासपुर सकल जैन समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।
जैन सभा अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के दिन 30 मार्च सोमवार “चैत्र मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को तीनों मंदिर जी में प्रात: 6:00 बजे से मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा एवं पूजन की जाएगी तत्पश्चाप प्रातः 7:00 बजे सरकंडा मंदिरजी से क्रान्तिनगर मंदिर जी तक मुनिश्री के सानिध्य में झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इस बार शोभा यात्रा के साथ तीन गाड़ियों में भगवान महावीर के जीवन से सम्बंधित जीवन्त झांकी निकाली जाएगी, एक गाड़ी में संगीत सम्राट पुष्पेन्द्र जैन (टीकमगढ़) के द्वारा संगीत मय वातावरण के साथ गीत प्रस्तुत किए जाएंगे । साथ ही एक गाड़ी में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
झांकी एवं शोभायात्रा का क्रम एवं रूट:-सबसे पहले दो अश्व जिसमे जैन धर्म की ध्वजा लहराते हुए दो श्रावक चलेंगे फिर जीवंत झाकी बैण्ड बाजे छोटे छोटे बच्चे जैन ध्वजा को लेकर चलेंगे, मुनिश्री ससंघ, पुरुष वर्ग, तासा ढोल सभी महिलाएं, पुरुष वर्ग एवं महिलाएं दो के क्रम में चलेगे ।
शोभा यात्रा का मार्ग सरकंडा मंदिर जी से पुराना पुल, प्रताप टॉकीज चौक, कम्पनी गार्डन, सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा, सीएमडी चौक, विद्यानगर होते हुए क्रांतिनगर जैन मंदिर जी में सम्पन्न होगी तत्पश्चात मंदिर जी में मंगलाष्टक,अभिषेक, शांतिधारा मुनिश्री के मुखार बिंद से संपन्न होगी ।पश्चात मुनिश्री के प्रवचन होंगे। शोभा यात्रा पश्चात सकल जैन समाज बिलासपुर के लिए भोजन की व्यवस्था श्रीमंत सेठ श्री विनोद जी जैन, श्रीमती रंजना जैन, डॉक्टर विशाल जैन, डॉ रेशु जैन, विकास जैन, श्रीमती अंकिता जैन एवं परिवार के द्वारा आचार्य श्री विद्या सागर सभा गृह प्रांगण, क्रांति नगर की गई है।

यह प्रथम अवसर होगा जब मुनिश्री ससंघ के सानिध्य शोभायात्रा (जुलूस) सम्पन्न होगी शोभा यात्रा में हर वर्ष की भांति जगह -जगह खाने -पीने की व्यवस्था नहीं रहेगी । सभी कार्यक्रम में सकल जैन समाज की उपस्थिति रहेगी ।
शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र कुर्ता पैजामा एवं महिलाएं हथकरघा पीली या लाल साड़ी, सभी महिला मंडल अपने अपने ग्रुप के अनुसार ड्रेस कोड में शामिल होंगी। शाम 6.00 बजे से मुनिश्री के सानिध्य में बड़ा प्रतिक्रमण होगा साथ ही “णमोकार चालीसा” संगीतमय पूरे आनंद के साथ होगा तत्पश्चात टीकमगढ़ से आए संगीत कार का क्रांति नगर जैन मंदिर में कार्यक्रम होगा ।

31 मार्च दिन सोमवार को महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के अवसर पर 8वाँ महामस्तिकाभिषेक 1008 श्री पंच बालयती दिगम्बर जैन मंदिर, सन्मति विहार मंगला में मुनि श्री ससंघ के सानिध्य में होगा । पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी का आचार्य पदारोहण दिवस मुनि श्री ससंघ के सानिध्य में बड़े ही भव्य उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।

