ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च ।
ऐतिहासक रहा विशाल रक्त दान शिविर
भगवान महावीर जनमकल्याणक रक्तदान शिविर मे रेकार्ड 605 रक्तवीरो ने दिया।
रक्त दान सयोजक प्रवीण बडौला का किया सकल जैन समाज ने बहुमान
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशाल रक्त दान शिविर 29 मार्च रविवार को जवाहर भवन मे शुरु हुआ।
(अंतिम समय तक महिलाओ मे उत्साह बना रहा लगभग साढे छ सौ पांच रेकार्ड रक्तवीरो ने रक्त दान दिया।)
शिविर का उदघाटन कलेक्टर साहब श्री कमल राम मीणा व भगवान महावीर के सामने दीपक श्री गोतम चंद कोठारी व वीना नाहर द्वारा किया गया।

2625 वां महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा सकल जैन समाज द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन जवाहर भवन मे सुबह नो बजे से शुरु हुआ। इसमे दो टीमे विध्यावती ब्लड सेन्टर अजमेर से,जयपुर से जे एन यू सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल जगतपुरा राजधानी ब्लड सेन्टर जयपुर की दो टिमे व भीलवाड़ा से राम स्नेही ब्लड एवं कम्पोनेन्ट सेन्टर भीलवाड़ा से दो राजस्थान ब्लड सेन्टर अजमेर व जय क्लीनीक ब्यावर व अमृतकौर अस्तपताल से आयी जो रक्त युनिट लेकर गये।

शिविर सयोजक समाज सेवी पूर्व समता युवा संघ के अध्यक्ष प्रवीण बडोला ने बताया शिविर मे ग्यारह सौ रक्त दाता द्बारा रक्त दान करने का लक्ष्य रखा था जिसमे से ब्यावर मे रेकार्ड रक्त दान करते हुए रक्तवीरो ने रक्तदान दिया गया।

जिसमे वीना नाहर परिवार के जोडे मे सचीन श्वेता नाहर ने रक्त दान दिया की पेगमा रिसोसिस प्राइवेट लिमिटे से 85 जने ने एक साथ रक्तदान दिया गया।
रुपेश कोठारी ने बताया बांठिया परिवार संपत जैन अर्चना जैन पार्षद, मनोज बडौला दर्शना व अंकित कोठारी रीशा जैन ने सजोडे से रक्त दान दिया।

रविंद्र मकाणा ने बताया इस शिविर मे सकल जैन समाज के सभी संघ व सभी युवा संघ भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।

विभिन्न संघो के सदस्य श्री साधुमार्गी जैन संघ, श्री समता युवा संघ श्री समता महिला मंडल,श्री महावीर जैन नवयुवक संघ,श्री महावीर इन्टरनेशनल रायल,श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल, श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच्च फाउंडेशन युवा शाखा जैन कान्फ्रेश जीवन प्रकाश योजना,श्री जैन श्ववेताबंर खतरगचछ नवयुवक मंडल,श्री दिगंबर नवयुवक मंडल,श्री साधुमार्गी शांति क्रांति युवा संघ, श्री जैन सोस्यल ग्रुप की सभी इकाई नवकार, सनसाइल, स्पार्कल, एयराल्ड व श्री जैन एकता मंच,श्री जीतो युथ,भारतीय जैन संगठना,श्री लोकाशाह नव युवक मंडल, श्री नाकोडा बटुक भैरव परिवार, श्री जैन स्योशल ग्रुप संगीनी जीतो लैडिज विंग,के सभी सदस्य रक्त दिलाने मे सहयोग दिया गया।

अनिल डोसी ने बताया इस रक्त दान शिविर मे सहयोग कर्ता भामाशाह समाज सेवी श्री राजेन्द्र कुंकुलोल माय फाइनेंस क्लब लिमिटेड ब्यावर,श्री गोतमचंद कपिल कुमार कोठारी ब्यावर, श्री माणक चंद जी आंचलिया ब्यावर का विशेष सहयोग करके शिविर का अवलोकन किया गया व रक्तवीरो को मोमोटो शील्ड माय फाइनेंस क्लब की तरफ से व सर्टिफिकेट दिया गया।

सोनाली रांका ने बताया शिविर मे खासतोर पर महिलाओ मे जबरदस्त उत्साह रहा रक्त देने में।
शांति लाल कुकडा मनीष बंट ने बताया भोजन व अल्पहार की व्यवस्था रक्तदान शिविर की तरफ से रखी गयी जिसमे खासा उत्साह रहा।

संघ प्रवक्ता नोरतमल बाबेल ने कहा यह शिविर सकल जैन समाज का ऐतिहासिक रहा सभी कार्यकर्त्ता का बहुत बहुत साधुवाद जो निस्वार्थ सेवा देकर पुण्य कमाया।

इस दौरान पुलिस उप अधिक्षक राजेश कसावा ने शिविर मे आकर रक्तवीरो का बहुमान किया गया और साथ मे मिडियाकर्मी का बहुत बहुत साधुवाद जो किमती समय निकाल कर कवरेज के लिए पधारे।

मुकेश बाफना ने बताया शिविर मे विशेष अथिति द्वारा अवलोकन किया गया जिसमे के जीतो के चैयरमैन रत्न प्रकाश कोठारी चीफ सेकेट्री सुभाष औस्तवाल सैकेटरी प्रवीण मुथा, प्रकाश मेहता,डा. नरेन्द्र पारख, इन्दरसिंह बागावास, अजय शर्मा, दोलतराज बुरड,तुलसी बोथरा, इशिका जैन अभिनैत्री,नरेश कन्नोजिया,गोतमचौधरी,धर्मीचंद औस्तवाल, विमल शाह,निहालचंद कोठारी, शांति लाल कोठारी, ज्ञानचंद विनायकिया,जसवंत बाबेल,गोतम संचेती, प्रकाश मकाणा,धरनेन्द्र डोसी अनिल डोसी, पंकज डागा,दुलीचंद मकाणा,कमल छाजेड, विजेश बोरुदिंया, तिलोक रांका आदि लोगो ने अवलोकन करके शिविर की सराहना करी।

संचालन अशोक पाडलेचा ने करते हुऐ शिविर मे सभी कार्यकर्ता का बहुत बहुत धन्यवाद साधुवाद दिया जिसने जी जान से दिन रात सेवा करी।

संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।
ब्यावर।

