ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 30 मार्च।
श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2625 वां महोत्सव के अवसर पर सकल जैन संघ के तत्वावधान मे ब्यावर के इतिहास मे पहली बार 80 साल के उपर के श्रावक श्राविकाओ का सम्मान जैन दादावाडी मे किया गया।

सयोजक विमल शाह ने बताया 80 साल के उपर लगभग 121 बुजुर्गो का नाम आये जिनका जैन समाज के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया गया लगभग 75 बुजुर्गों को मंच पर बुलाकर साल माला पहनाकर व शील्ड देकर बहुमान किया गया,बाकी जो किसी कारण बस नही आ सके उन सभी का उनके घर जाकर सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह मे साधुमार्गी जैन संघ के वरिष्ठ सदस्य पारसमल खेतपालिया, श्रीमती शांतिलाल लोढा, दौलतराज बुरड, शांतिलाल पालडेचा, मोहनलाल श्रीश्रीमाल, श्रीमती कंचन बाई कावडिया, रतनलाल सिंघवी को मंच पर बुलाकर बहुमान किया गया। भंवरलाल औस्तवाल, सोहनलाल रांका नही आने से बाद मे घर पर किया जायेगा।

अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी ने बताया मंगलवार को सुबह 6 बजे स्वाध्याय का कार्यक्रम जवाहर भवन मै होगा व समता भवन मे प्रवचन 7:15 से 8:15 बजे तक चलेगा आप सभी ज्यादा से ज्यादा भाग लेवें।

संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

