भगवान महावीर का 2625 वा जन्म कल्याणक महामहोत्सव कल, पूरा नगर महावीर मय हुआ… भव्य वरघोड़ा, प्रतिभा सम्मान, स्नेह भोज एवम भजन संध्या

भगवान महावीर का 2625 वा जन्म कल्याणक महामहोत्सव कल, पूरा नगर महावीर मय हुआ… भव्य वरघोड़ा, प्रतिभा सम्मान, स्नेह भोज एवम भजन संध्या

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 30 मार्च।

सुनील जैन /आशीष जैन

ब्यावर में श्रद्धा भक्ति का अभूतपूर्व वातावरण…
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर ब्यावर के सकल जैन समाज सहित जैनेतर समाज मे भारी एवं अभूतपूर्व उत्साह उमंग, श्रद्धा भक्ति का माहौल है।

प्रभु महावीर स्वामी के भक्त श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं महोत्सव को जप जाप,तप त्याग,धर्म ध्यान,साधना आराधना के विविध कार्यक्रमों से गत 04 दिनों से पूरे समर्पण भावों से मनाने में लगे हुए हैं।

जैन दादावाड़ी,
जैन जवाहर भवन सहित महावीर बाजार स्थित सकल जैन समाज के कार्यालय पर सकल जैन समाज के कार्यकर्ताओं की सेवा समर्पित लंबी चौड़ी टीम सक्रिय रूप से महोत्सव को एतिहासिक एवम अदभुत बनाने में जुटी हुई हैं।


सोमवार अल भोर से गूंजेंगे महावीर के जयकारे
समाज के महावीर नाहर व सुशील मेहता ने बताया कि महोत्सव को लेकर मंगलवार को मुख्य समारोह स्थल जैन दादावाड़ी में ब्यावर सहित प्रदेश,देश के सकल जैन समाज के हजारों श्रद्धालु ,विभिन्न सामाजिक, धार्मिक,राजनेतिक संगठनों के प्रमुख,प्रशासनिक अधिकारियों, lजैन समाज की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।


महोत्सव में मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन व आशीष डोसी ने बताया कि महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में संघ प्रमुखों के साथ सेवा समर्पित टीम महोत्सव को नित नए आयामों की ओर गतिशील कर रही है। समाज से जुड़े श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष एन सी जैन ने बताया कि सोमवार अलभोर युवाओं द्वारा जैन जवाहर के बाहर भगवान महावीर के सामूहिक पूरी श्रद्धा भक्ति से उद्घोष लगाएंगे। सवेरे 06 बजे सामायिक साधना के साथ स्वाधायाय व प्रार्थना कार्यक्रम होगा।


सकल जैन समाज से जुड़े डॉ नरेंद्र पारख व उत्तम भंडारी के अनुसार सवेरे 7.15 बजे अजमेरी गेट बाहर जैन कीर्ति स्तंभ पर सकल जैन समाज के प्रमुखों के सानिध्य में संघ के वरिष्ठ समाज सेवी शांतिलाल शाह ध्वजारोहण कर सामूहिक नवकार महामंत्र के पावन स्मरण से महोत्सव का आगाज करेंगे।


विराट वरघोड़ा जलसा शांति नाथ जैन मंदिर से
सकल जैन समाज के मनीष रांका व महेंद्र बोहरा ने बताया कि महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के मौके पर सकल जैन समाज के द्वारा एक विशेष भव्य वर घोड़ा निकाला जायेगा।हजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान महावीर के भजनों गीतों को गूंजाते हुए चलेंगे।
संघ के संजय नाहर व दिलीप बाफना ने बताया कि वरघोड़ा शांतिनाथ जैन मंदिर से पाली बाजार, लोहारान चौपड़, सनातन स्कूल मार्ग,मालियान चौपड़,आचार्य नानेश मार्ग, सिटी डिस्पेंसरी,श्री टावर,
महावीर बाजार,सुनारन चौपड़ से पाली बाजार पहुंचेगा। दोपहर 12 05 बजे जैन दादावाड़ी में स्नेह भोज,12.15 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।


महोत्सव के महेंद्र छाजेड़ व राकेश भंडारी ने बताया कि एक शाम भगवान महावीर के नाम विराट भजन संध्या रात्रि 7.15 बजे से देर रात तक महावीर बाजार ने एक भव्य विराट पंडाल में होगी। भक्ति संध्या में ब्यावर जिले के स्थानीय प्रतिभावान एवम उभरते गायक अपने भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से महावीर स्वामी को रिझाते हुए श्रद्धालु भक्तों को भक्ति से सराबोर करेंगे।


वरिष्ठ जन सम्मान पाकर बुजुर्ग हुए अभिभूत,आंखे से छलके आंसू
सकल जैन समाज के रूपेश जैन एवम मनीष बंट ने बताया कि सकल जैन समाज के तत्वाधान में समाज से जुड़े 80 वर्ष एवम उससे ज्यादा उम्र के लगभग 120 बुजुर्ग एवम वरिष्ठ जनों का बहुमान समारोह का अनुपम एवं अनूठा आयोजन जैन दादावाड़ी में हुआ। जिसमें वरिष्ठ जनों का सकल जैन समाज के संघ प्रमुखों ने सेवा सम्मान एवम बहुमान किया। संघ द्वारा सम्मान पाकर वरिष्ठ जन खूब अभिभूत एवम पुलकित दिखाई दि। सेवा सम्मान पाकर अनेक बुजुर्ग वरिष्ठ जनों के आंसू छलक आए,आंखे नम हो गई।


धार्मिक नाटक के प्रभावी आयोजन ने सबका मन मोहा
महिला मंडल की वीना नाहर,मंजू जांगड़ा,विनय डोसी ने बताया कि नगर की अनेक घटकों से जुड़ी महिला मंडल ने सकल जैन समाज के तत्वाधान में जैन धर्म के विविध विषयों को लेकर प्रभावी एवम भाव पूर्ण धार्मिक नाटक का जोरदार आयोजन हुआ। इस आयोजन से मातृ शक्ति सहित युवाओं में जबरदस्त उत्साह भक्ति का संचार हुआ। नाटक की मन मोहक प्रस्तुतियों का जन जन पर गहरा प्रभाव पड़ा। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को संघ ने सम्मानित किया
आकर्षक पांडाल तैयार,08 हजारसे ज्यादा श्रद्धालु ग्रहण करेंगे स्नेह भोज
महोत्सव के जसवंत बाबेल एवम दलपतराज बोहरा ने बताया कि मंगलवार को सकल जैन समाज के 8000 से ज्यादा सदस्यों के महाभोज
हेतु एवम सम्मान समारोह हेतु आकर्षक रंग बिरंगा सुसज्जित पंडाल तेयार हो गया। पंडाल को जैन ध्वज के साथ साथ सतरंगी रोशनी से सजाया गया है। स्नेह भोज की तैयारियों में कुशल कारीगरों की टीम के साथ समाज के जानकार जुटे हुए है। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर इस बार युवाओं सहित महिलाओ में अभूतपूर्व उत्साह उमंग है जो वीर प्रभु के प्रति गहरी समर्पण भावो को दर्शा रहा है।
सकल जैन समाज व कपड़ा व्यवसाई बंद रखेंगे प्रतिष्ठान
सकल जैन समाज के गौतम चौधरी व महावीर बाफना ने बताया कि भगवान महावीर जयंती जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत नगर के सकल जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान मंगल (बंद) रहेंगे। उधर दी क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर नाहटा व महामंत्री महावीर भंडारी ने बताया कि एशोसियेशन से जुड़े सभी कपड़ा व्यापारी भी महावीर जयंती पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपने श्रद्धा भक्ति का परिचय देंगे।

Chhattisgarh