ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च।
(प्रकाश जैन)
अहिंसा के अवतार जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का दिव्य व भव्य आगाज शुभारंभ विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन मे प्रार्थना की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ इस मौके पर युवा सहित मातृ शक्ति ने एक स्वर में महावीर स्वामी की भक्ति एवम जयकारों के समूचे क्षेत्र को अध्यात्म एवम भक्ति से सराबोर कर दिया।
जवाहर भवन में एक आसन पर सामायिक साधना के साथ सैकड़ो श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने स्वाधायाय में लगातार एक घंटे तक महावीर स्वामी की स्तुति एवम नवकार महामंत्र के स्मरण मे गहरे गोते लगाए।

समाज के वरिष्ठ शांति लाल शाह ने कीर्ति स्तंभ पर जैन ध्वज से ध्वजारोहण कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर महोत्सव संयोजक विमल शाह,प्रकाश जैन,जसवंत बाबेल, गौतम चौधरी,महावीर बाफना, सुशील छाजेड़, महावीर नाहर, आशीष डोसी संजय चोरडिया, उत्तम भंडारी,प्रकाश मकाणा,संजय खटोड़ आशीष जैन सहित भारी तादाद में यूवा एवम मातृ शक्ति ने प्रभु महावीर के प्रति गहरे समर्पण भाव दर्शाया समूचा क्षेत्र महावीरमय हो गया।

पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से सकल जैन समाज के तत्वाधान में एक विराट भव्य वर घोड़ा शुरू हुआ। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ सवेरे 11.15 लगभग पुनः जैन मंदिर पहुंचेगा।
भव्य जलसा व विराट वर घोड़ा को। देखने हेतु जन जन आतुर दिखे।
सेवा कार्य कर डॉट आनंददानी हुए अभिभूत…
सनातन स्कूल मार्ग लोहारान चौपड़ पर आनंद क्लिनिक के बाहर वरिष्ठ डॉ एच के आनंददानी के नेतृत्व में क्लिनिक प्रशासन सहित कर्मियों ने वर घोड़े की अगुवाई कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ आनंद दानी दंपति सहित स्टाफ ने सकल जैन समाज के वर घोड़े में शामिल श्रदालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ ही शीतल पेय पिलाकर सेवा कार्य कर सेव की अनुपम मिसाल कायम की।

पुलिस मुखिया के निर्देश में मुस्तैद रहा पुलिस विभाग….
पुलिस मुखिया रतन सिंह जी निर्देश पर पुलिस टीम अल भोर से रही व्यवस्था में मुस्तैद ट्रेफिक हवलदार मंगल सिंह सहित ट्रेफिक एवम सीटी थाना का विशेष जाप्ता पूरी चुस्ती से यातायात व्यवस्था में पूरे समर्पित भावों से जुटा रहा।
प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
अनिल कवाड़ विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर,किशनगढ़,ब्यावर,अजमेर पाली


