श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बेमेतरा में 3 अप्रैल को स्व. स्वाति शुक्ला की स्मृति में किया जा रहा आयोजन

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बेमेतरा में 3 अप्रैल को स्व. स्वाति शुक्ला की स्मृति में किया जा रहा आयोजन

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल । स्व. स्वाति शुक्ला की स्मृति में ग्राम घुडसेना में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें ब्रम्हलीन प्रातः स्मरणीय परमपूज्यपाद् द्विपीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती महाराज के विशेष कृपा पात्र एवं परम पूज्य प्रातः स्मरणीय अनन्त विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वाराका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्‌गुरु, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के करकमल सञ्जात परमपूज्य 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभावनन्द तीर्थ महाराज के मुखार बिन्द से कथा श्रवण कराया जायेगा। उक्त जानकारी डॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. मनीषा शुक्ला ने दी है।

वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार कलश यात्रा, पंचाग पूजन आवाहन माहत्म्य गोकर्ण कथा वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया, 4 अप्रैल 2026, शनिवार मंगलाचरण, नारद व्यास प्रसंग, शुकागमन, सृष्टि वर्जन, वाराह कथा वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया, 5 अप्रैल 2026, रविवार कपिलोपाख्यान, सतिचरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी, 6 अप्रैल 2026, सोमवार अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, बलि प्रसंग, राम जन्म, कृष्ण जन्म वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी,

7 अप्रैल 2026, मंगलवार पूतना वध, बाल लीला, गोवर्धन प्रसंग, रास प्रसंग वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी, 8 अप्रैल 2026, बुधवार कंस वध, उद्धव प्रसंग, रूकमणी मंगल विवाह वैशाख कृष्ण पक्ष सप्तमी,

9 अप्रैल 2026, गुरुवार प्रद्युम्न जन्म, सुदामा चरित्र नवयोगीश्वर संवाद परीक्षित मोक्ष वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी, 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, कपिलातर्पण, भंडारा।

Chhattisgarh