छुरिया (अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल।
जिले में तीन नए शराब दुकान का संचालन प्रस्तावित है जिसके विरोध में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं छुरिया पहुंची जहां वे विश्राम गृह से नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंची जहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ज्ञात है कि क्षेत्र की महिलाए शराब दुकान के संचालन के लिए पिछले कई महीनों से मुखर होकर आवाज उठा रही है,इसी क्रम में आज खुज्जी क्षेत्र की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया।
बेशरम के फूल व शराब भेंट करने पहुंची महिलाओं से डरकर भागे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।।
पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की सैंकड़ो महिलाएं तहसील कार्यालय घेरने पहुंची थी जहां प्रदर्शन कर रहें महिलाओं के बीच सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री का आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री के आगमन होते हुए महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाए ,मुख्यमंत्री को बेशरम का फूल और शराब की शीशी भेंट करना चाहा लेकिन महिलाओं के नारेबाजी व आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री तहसील कार्यालय परिसर से भाग खड़ा हुए।
तहसील कार्यालय परिसर में महिलाओं का पुलिस व प्रशासन से साथ जमकर हुआ झूमाझटकी।
शराब की शीशी व बेशरम फूल का हार भेंट करने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को रोकने का प्रयास किया गया।
जिसको देखते हुए महिलाएं आक्रोशित हो गई और झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई अंततः पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में तहसीलदार आकांक्षा साहू को ज्ञापन सौंपकर संचालन हेतु प्रस्तावित नवीन शराब दुकान को अविलंब बंद करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया,इस दौरान राजबती,आशा बाई,मंगतिन बाई,अनुसुइया बाई,सुगंध बाई,जानकी बाई ,ललिता बाई,केजा बाई, ममता बाई,भूमिका बाई,सुरेखा ,कौशिल्या ,रवीना सहित क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

