मुंदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल । 30 मार्च को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा मकान, तथा रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
हादसे के दौरान परिवार के मुखिया के साथ पड़ोसी भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें चोटें आईं और परिवार के सामने अचानक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर उदयाचल परिवार ने संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए तुरंत पहल की।
दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर में उदयाचल परिवार के सदस्य मुंदगांव पहुंचे और प्रभावित परिवार को 15 दिनों का राशन, कपड़े, बर्तन, पलंग सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की, जिससे परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सकी।
उदयाचल परिवार के अनुसार, मुंदगांव में हुए इस हादसे के दौरान राहत कार्य में प्रशासन की त्वरित सूचना व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। सबसे पहले डोंगरगढ़ के एसडीएम भार्गव को घटना के सन्दर्भमें सहायता हेतु की सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत तहसीलदार को अवगत कराया। तहसीलदार द्वारा यह जानकारी आगे पटवारी भीषम वर्मा तक पहुंचाई गई।
पटवारी भीषम वर्मा ने तत्काल उदयाचल परिवार को सहायता हेतु सूचना दी, जिसके कारण संस्था मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान कर सकी। इस पूरे राहत कार्य में पटवारी भीषम वर्मा का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।
घटना की सूचना मिलते ही उदयाचल परिवार सबसे पहले सहायता के लिए आगे आया। उस समय तक किसी भी अन्य समाज सेवा संगठन ने मदद शुरू नहीं की थी।
उदयाचल परिवार ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस सेवा कार्य में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, राजेंद्र बाफना, अशोक मोदी, प्रकाश रंगारी, संतोष शुक्ला एवं गौरव साहू उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम सरपंच श्रीमती भूमिका सिन्हा भी मौके पर मौजूद रहीं।

