राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल । देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया
1 अप्रैल 2026 को नगर निगम सभागृह में अपर कलेक्टर सी.एल.माकंडे, निगम आयुक्त विश्वकर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व आलोक श्रोती, प्र.सहायक अभियंता व सहायक नोडल अधिकारी सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे, राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 21 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया।
जिसमें मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 15, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 6, इस प्रकार कुुल 21 आवेदको के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। पूर्व में 236 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।

आबंटन अवसर पर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियो को बधाई देते हुए कहा कि आज शासन की आवास योजना का लाभ लेकर 21 परिवार किराये के घर से मुक्त होगे।

