भक्त कर्मा माता मूर्ति स्थापना कर मनाई गई जयंती

भक्त कर्मा माता मूर्ति स्थापना कर मनाई गई जयंती

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल। स्थानीय बंजरगपुर नवागांव में नगर इकाई साहू समाज के तत्वाधान में नव निर्मित मंदिर में भक्त माता कर्मा  की मूर्ति स्थापना कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के तहत् विशेष पूजा के साथ माता की मूर्ति स्थापित की गई, भव्य बाईक रैली  निकाली गई। पदाधिकारियों का स्वागत, रक्तवीरों  को प्रमाण पत्र देकर स्म्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं अंभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर नीलमणी साहू महामंत्री, कमल किशोर साहू पूर्व अध्यक्ष, शेखर साहू कार्यकारी उपाध्यक्ष, चेयरमेन सावन वर्मा, समाज सेवी राहुल चौबे, पार्षद मनोहर यादव, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, अनिता साहू, उमेश साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मिलन साहू, ने किया। शाम को सामूहिक भंडारा (खिचड़ी प्रसादी) का आयोजन किया गया। अंत में रूखखड़ नाथ जस झांकी परिवार नारधा (दुर्ग) का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं युवाओं द्वारा भव्य आतिशबाज़ी किया गया।

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष कोमल साहू, फागूराम साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ जयेश साहू, सावन साहू, हितेन्द्र साहू, भवन प्रभारी रामकृष्णा साहू, सेवादार भीखम साहू, पुजारी रोशन साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष युवा एवं बच्चे उपस्थित रहें।

Chhattisgarh