ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 अप्रैल।
श्री सकल जैन संघ गड्डी हाउसिंग बोर्ड के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। जिसमें लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर बाबूलाल आच्छा सर्वसम्मति से चुना गया। संघ संरक्षक ज्ञानचंद बिनायकिया ने सभी सदस्यों से विचार विमर्श के बाद ये घोषणा की साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी श्री आच्छा को दी वो शीघ्र ही अपनी टीम की घोषणा करेंगे!।

कोषाध्यक्ष डी के जैन ने पिछले दो वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवम आगामी वर्ष में संघ को गति देने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी अपनी राय दी संघ द्वारा नए सदस्य धनराज नाहर एवं सदस्य अशोक पालड़ेचा का व्यवस्थाओं में सहयोग, अभिषेक नाहटा का प्रत्येक कार्यक्रम में अपना भवन उपलब्ध करवाने प्रवीण बडोला का सहयोग हेतु माला एवं दुप्पटा से स्वागत किया एवं सकल जैन संघ महिला मंडल की अध्यक्षा रीना दक का भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में संघ सदस्याओं के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं उल्लेखनीय सेवाओं हेतु स्वागत अभिनंदन किया गया।

इसके साथ ही युवा संघ का भी गठन किया जिसमें श्री राहुल रांका को अध्यक्ष एवं श्री नवरतन जैन को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी कार्यक्रम संघ सदस्यों की पारिवारिक गोठ के साथ सम्पन्न हुआ
अन्त में संस्था मंत्री गुलाब चंद रांका ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ज्ञानचन्द बिनायकिया,अशोक पालड़ेचा,अभिषेक नाहटा,प्रवीण बड़ौला,बाबुलाल आच्छा,दिलीप दक,गुलाब रांका,सुर्यकांत खींचा,अजीत बुरड़,पंकज दक,धर्मी चन्द रांका,ताराचन्द कोठारी,मुकेश दक,मुकुल जैन,,धनराज नाहर, राजेश चोरड़िया,अमीत दक,नवरत्न आच्छा,राहुल ,विजयलक्ष्मी दक,प्रेमलता आच्छा,नीता दक,ललिता रांका,मधु खींचा,पुजा जैन,कान्ता पालडेचा,रेखा नाहटा,रीना दक,सोनु आच्छा,मंजु नाहर, नेहा चोरड़िया ,दीपिका दक, , पूजा जैन, अनीता रांका सुशीला , प्रीति कोठारी,सीमा बुरड़,सुरभि रांका प्रियंका एवं नन्हें मुन्हें बच्चे आदि कई सदस्य उपस्थित रहे!!

