ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 9 अप्रैल। विश्व नवकार दिवस पर रेकार्ड नवकार मंत्र का जाप हजारों लोगो की साक्षी मे जवाहर भवन पर भक्तिमय वतावरण मे सम्पन्न हुआ।
( नवकार मंत्र की अदभुत महिमा )
( जाप के पहले कलाकारों ने भक्तिमय बांसुरी संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गयी )
जीतो परिवार,ब्यावर द्वारा विश्व में शांति और मंगल की भावना हेतु विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर जाप के पूर्व भक्तिमय संगीत की विशेष प्रस्तुतियां का कार्यक्रम भक्तिमय सफल हुआ।

इस अवसर जैन समाज की विदिशा जैन ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया वही रिया डोसी ने अपनी बांसुरी वादन की कला से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
(दीप प्रज्वलित किया)
जाप करने से पहले नवकार मंत्र की तश्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया गया करने वाले जीतो के चैयरमैन रत्नप्रकाश कोठारी सेकेट्री सुभाष औस्तवाल, वाइस सेकेट्री प्रवीण मुथा संयोजिका वीना नाहर मनीष मेहता, पीयुष रांका आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 09 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 08:01 से 09:36 बजे तक जवाहर भवन विनोद नगर,ब्यावर मे मधुर भक्तिमय जाप के साथ चला इसमे हजारो श्रावक श्राविकाऐ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया।

अंत मे जीतो परिवार ब्यावर की और से अल्पहार की व्यवस्था की गयी सभी जाप मे आनेवाले लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
साधुमार्गी के महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने कहा नवकार मंत्र की अदृभुत महिमा है,केवल जाप कि उद्घोषणा मात्र से ही दुनिया में शांति का बिगुल बज गया 9 अप्रील के पूर्व ही आज 8 अप्रेल को ही युद्ध विराम हो गया। इसलिए सभी मंत्रों का राजा नवकार मंत्र कहलाता है।

आओ हम सब मिलकर अरिहंत प्रभु के शरण में नवकार महामंत्र का जाप कर के विश्व कल्याण और भविष्य में शांति का आव्हान किया गया।
साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी ने बताया नवकार दिवस के कार्यक्रम मे अपने गुरु आचार्य श्री रामेश के आहावान पर साधुमार्गी जैन संघ की तीनो इकाईया मिलकर जाप मे भाग लिया और विश्व शांति की प्रार्थना करी गयी।

नवकार से अहंकार समाप्त होता है विज्ञानं भवन से गृह मंत्री अमितशाह ने नवकार मंत्र की महीमा बताते हुए कहा नवकार मंत्र से अहंकार खत्म हो जाता है अरिहंत सिद्ध आचार्य उपाध्याय व समस्त साधुऔ को वंदन हो जाता है।

सहमंत्री नोरतमल बाबेल ने बताया ज्ञात रहे आचार्य भगवन का भीलवाड़ा चातुमार्स के दोरा जीतो के पदिधिकारी भगवन के दर्शन हेतु पंहुचे वहा नो अप्रेल को जीतो की स्थापना दिवस होने से उसे कैसे बनाया जाय उस भगवन उपाध्याय प्रवर ने नवकार दिवस मनाने को कहा गया तभी से नो अप्रेल को नवकार दिवस के रुप मे पूरे विश्व मे एक साथ मनाया जा रहा है।

सुश्री विदिषा जैन व सुश्री रिया डोसी को पारितोषिक विधायक महोदय शंकर सिंह जी रावत द्वारा सम्मानित किया गया।
सहमंत्री
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर

