विश्व नवकार दिवस पर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में व जैन परिवारों द्वारा 27 लाख नवकार महामंत्र का जाप

विश्व नवकार दिवस पर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में व जैन परिवारों द्वारा 27 लाख नवकार महामंत्र का जाप

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 9 अप्रैल। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8 . 30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया गया ।

जिसमें जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की सुशिष्याओं ने निश्रा प्रदान की ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति , अहिंसा , जीव दया के वातावरण का निर्माण होता है , नमस्कार महामंत्र में पंचपरमेष्ठी के 108 गुणों का स्मरण किया जाता है ।

एक पक्की माला में 108 बार नवकार का जाप होता है । पूरे भैरव सोसायटी , दावड़ा , रिगालिया वालफोर्ड , जैनम , आम्रपाली शांति रेसीडेंसी व आसपास के 1000 से ज्यादा जैन परिवारों में भाई बहनों ने 9 – 9 नवकार की पक्की माला का जाप किया ।

भगवान श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जन्मकल्याणक पखवाड़े के तहत मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं , ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में 10 अप्रैल को जयपुर पैर का वितरण किया जावेगा ।

Chhattisgarh