विश्व नवकार दिवस पर सर्व समाज की उपस्थिति

विश्व नवकार दिवस पर सर्व समाज की उपस्थिति

पंडारिया (अमर छत्तीसगढ़) 9 अप्रैल। विश्व नवकार दिवस पर आप सर्व समाज की उपस्थिति सहयोग से विश्व शांति कल्याण की मंगल के साथ सम्पूर्ण विश्व में नवकार महामंत्र जाप आराधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे भारत वर्ष के साथ लगभग 108 देशों में भाग लेकर वर्तमान परिस्थियों में विश्व में अहिंसा अराजकता से निजात मिले और शांति की स्थापना हो,देश के गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह दिल्ली की सभा में उपस्थित हुए और jito संस्थान के इस आयोजन के लिए jito group के साथ सम्पूर्ण जैन समाज को विश्व शांति के इस मंगलमयी नवकार जाप आराधना के लिए बधाई देते कहा की आज की किसी भी मंत्र का उच्चारण करने से मंत्र का प्रभाव मात्र से संकट दूर हो सकते है और नवकार महामंत्र जाप आराधना से विश्व में शांति की स्थापना होगी

विश्व शांति के इस महा मंगलकारी अभियान की इस कड़ी में पंडरिया में भी सर्व समाज के लोगो ने नवकार भवन जैन मंदिर में आकर नवकार जाप आराधना में अपनी सहभागिता निभाई,पंडरिया नगर प्रारम्भ से ही सार्वभौमिक एकता का उदाहरण रहा है,

पंडरिया के इस आयोजन में जैन समाज के वरिष्ठ श्री भीखमचंद लोढ़ा, हुकुमचंद लोढ़ा,श्री जसराज लोढ़ा,जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन,ब्राम्हण समाज से नवलकिशोर पांडेय,गुप्ता समाज के श्री देवेन्द्र गुप्ता,पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर,पार्षद नारायण सोलंकी एम्बिशन पब्लिक स्कूल के शिक्षक श्री शशिकांत तिवारी,ठाकुर समाज की मीनाक्षी सिंह,श्रीमती काजल सिंह,

देवांगन समाज की श्रीमती प्रभा देवांगन आप सभी ने प्रभु परमात्मा की दीप प्रज्ज्वलन किया और सभी ने विश्व शांति के महाभियान की सराहना करते हुए नवकार महामंत्र की महिमा को बताया साथ ही इस प्रकार के आयोजन से शांति,सामाजिक एकता स्थापना होती है,इस प्रकार के आयोजन में हमेशा उपस्थिती की बात कही


आज विश्व नवकार दिवस पर आयोजित विश्व शांति के इस महामंगल कारी आयोजन में अतिथियों के अलावा सर्व समाज के सर्व समाज की उपस्थिति रही,विशेष रूप से एम्बिशन पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं बच्चो ने उपस्थित होकर नवकार महामंत्र जाप आराधना तन्मयता से की,

संयम मार्ग पर बढ़ने वाली पंडरिया नगर के डाकलिया परिवार की लाड़ली बिटिया मुमुक्षु बहन काजल डाकलिया की भगवती दीक्षा आगामी 23 अप्रैल को माउंट आबू में आचार्य श्री प पू महेन्द्र सागर जी महाराज,साध्वी।

श्री प पू संघमित्रा श्री जी की निश्रा में होने जा रही है जिसके निमित्त आगामी 13,14 अप्रैल को आत्मानंद स्कूल पंडरिया में अनुमोदना अभिनंदन कार्यक्रम में पधारने का आग्रह श्री दिनेश कुमार जी किशोर कुमार जी डाकलिया परिवार ने किया
जाप आराधना के पश्चात त्रिशला मंडल की बहनों ने प्रसादी वितरण भी किया।

आज के इस आयोजन में प्रमुख रूप से हरखचंद ललित जैन, विजय लोढ़ा, चन्द्रविजय जैन, दिलीप जैन, योगेश जैन, दीपक जैन, विकास जैन, अंगूर जैन,श्री रोहित जैन एम,श्री सिद्धार्थ जैन,महिला मंडल की श्रीमती लीला देवी लोढ़ा,श्रीमती कांता देवी लोढ़ा,श्रीमती ममता लोढ़ा,श्रीमती मंजू छाजेड़,श्रीमती मधु डाकलिया,श्रीमती मधु बोथरा,के साथ जैन समाज की पुरुष महिलाए बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए,श्री कमल शर्मा परिवार के साथ सभी समाज के लोगो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया

Chhattisgarh