पार्री नाला दरगाह… पांच दिवसीय सालाना उर्स पाक का शुभारंभ

पार्री नाला दरगाह… पांच दिवसीय सालाना उर्स पाक का शुभारंभ

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 अप्रैल ।*शहर के पार्री नाला स्थित हजरत सैयद जलालुद्दीन शाह बाबा दरगाह परिसर में आज से पांच दिवसीय सालाना उर्स पाक का शुभारंभ हो गया है। 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चलने वाला यह पावन आयोजन इस वर्ष अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

उर्स पाक को लेकर अकीदतमंदों, जायरीन और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

उर्स पाक के दौरान पांच दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें फातेहा, चादरपोशी, कुरआनख्वानी, दुआएं और जायरीन की आमद जारी रहेगी। शुक्रवार रात 10 बजे से मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी एवं हबीब पेंटर अपनी सूफियाना पेशकश से महफिल सजाएंगे।

वहीं 25 अप्रैल शनिवार रात 10 बजे से प्रसिद्ध कव्वाल अनीश नवाब एवं जुबैर सुल्तानी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कव्वाली की इन महफिलों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने शहर एवं आसपास के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स पाक की रौनक बढ़ाएं और सूफी संस्कृति, भाईचारे तथा अमन के इस संदेश में सहभागी बनें। पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन राजनांदगांव में आस्था, इंसानियत और मोहब्बत का अनूठा संगम साबित होगा। उक्त जानकारी जहीर अब्बास ने दी है।

Chhattisgarh