सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के राजस्व विभाग में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। जहां थोक के भाव में पटवारियों के तबादले किए गए हैं. कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश पर 106 पटवारियों के तबादले हुए किए गए हैं।

एक ही ब्लाकों के तहसीलों में कार्यरत पटवारियों को अन्य ब्लाकों में भेजा गया है। कही न कही राजस्व विभाग के अधिकारीयों कर्मचारियों के ऊपर की जा रही एसीबी की कार्यवाही को देखते हुए कड़ा फैसला लिया गया है। इस तबादले के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।


