सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में विश्वशांति व जियो और जीने दो का उदघोष

सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में विश्वशांति व जियो और जीने दो का उदघोष

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 1जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा महावीर स्वामी के कैवल्य कल्याण दिवस निमित्ते सवा पांच लाख नवकार जाप का अनुष्ठान रखा गया है । वैशाख सुदी 10 , रविवार 26 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का केवल ज्ञान प्राप्ति का दिन है ।

साढ़े बारह वर्ष की कठोर साधना के पश्चात गोदोहासन में काउसग्ग करते हुए महावीर स्वामी को शाल वृक्ष के नीचे ऋजुबालिका नदी के तट पर सम्पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ।

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कैवल्य कल्याणक दिवस पर सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में सकल जैन समाज विश्वशांति व भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के उदघोष व भाईचारे हेतु सवा पांच लाख नवकार महामन्त्र की आराधना करेगा । जाप प्रातः 6 से संध्या 5 बजे के मध्य किया जावेगा ।

भगवान महावीर स्वामी को जिस गोदोहासन मुद्रा में केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी सकल जैन समाज उसी गोदोहासन मुद्रा में घर घर 12 नवकार महामन्त्र का जाप करेंगे। गोदोहासन में जाप की फ़ोटो वीडियो कार्यक्रम संयोजक महावीर कोचर 8889063888 व मंजू टाटिया 9827464648 , मंजू कोठारी 94063 16281 , मयूरी गोलछा 88178 10952 केमोबाईल नम्बर पर व्हाट्सएप करें ।

ताकि विश्व में फैले युद्ध की भयावह परिस्थितियों में भी परमात्मा के सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में नवकार जाप से विश्व शांति व भाईचारा बनाए रखने की शक्ति जनमानस को प्राप्त हो ।

Chhattisgarh