तेलंगाना नक्सलियों ने डाले हथियार : छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने 34 हथियारों के साथ किया सरेंडर

तेलंगाना नक्सलियों ने डाले हथियार : छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने 34 हथियारों के साथ किया सरेंडर

दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ़) 25 अप्रैल । नक्सल डेडलाइन खत्म होने के बाद नक्सलियों का सरेंडर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने 47 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। डीजीपी शिवधर रेड्डी जल्द ही मीडिया के सामने पूरी जानकारी साझा करेंगे।

समर्पण के दौरान अपने साथ 34 हथियार भी लेकर नक्सली पहुंचे। बड़े स्तर पर हुई इस सरेंडर से सुरक्षा एजेंसियों को अहम सफलता मिली। लंबे समय से सक्रिय कई नक्सली कैडर के शामिल होने की चर्चा है।

इनके सरेंडर से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है और अंदरूनी कमजोरी के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। इसे सरेंडर नीति और दबाव की रणनीति का असर बताया जा रहा है। इलाके में शांति बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नक्सलियों के इस सामूहिक सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका मान रही है। इस असर दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी(DVC) पर भी देखने को मिल रहा है। इस हलचल के बाद से DVC लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है।

Chhattisgarh