उदयाचल में 30 अप्रैल को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर

उदयाचल में 30 अप्रैल को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल – उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार 30 अप्रैल को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष शिविर में एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. पंकज पटेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का आयोजन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

इस शिविर में इन समस्याओं की होगी जांच की जाएगी – घुटनों का दर्द एवं अस्थिरता , कूल्हे के जोड़ का दर्द , पुराने एवं नए फ्रैक्चर , चलने-फिरने में कठिनाई तथा अन्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याएं !


शिविर में सीमित संख्या में मरीजों की जांच की जाएगी, इसलिए इच्छुक नागरिकों से पूर्व पंजीयन कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही मरीजों को अपनी सभी मेडिकल फाइलें, एक्स-रे एवं आवश्यक रिपोर्ट्स साथ लाने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञ सेवाएं भविष्य में भी उपलब्ध रहेंगी !

उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी पद्मश्री डॉ पुखराज बफना ने बताया कि एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल के विभिन्न विशेषज्ञों की सेवाएं भविष्य में भी उदयाचल में उपलब्ध कराई जाती रहेंगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

उपरोक्त जानकारी उदयाचल सूचना प्रभारी गुरदीप सिंह बग्गा द्वारा प्रदान की गई !

Chhattisgarh