गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरे वितरण शुरू

गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरे वितरण शुरू


रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल | भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए मनोहर गौशाला ट्रस्ट ने सकोरे वितरण शुरू किया है। पंडरी स्थित मनोहरा शॉप से लोग सकोरे प्राप्त कर सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी ट्रस्ट द्वारा यह पहल की जा रही है, ताकि शहर में पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।

ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी से पक्षियों को परेशानी होती है। ऐसे में सकोरे रखकर उन्हें पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, छतों और आसपास सकोरे रखकर पक्षियों की मदद करें।

Chhattisgarh