आबकारी विभाग की कार्रवाई, 243 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 243 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की अवैध मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगढ़ ग्राम मुसराकला निवासी भिखारी निषाद के ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई।

जांच के दौरान 264 नग बोतल बॉम्बे व्हिस्की प्रत्येक में 750 एमएल तथा 250 नग पाव गोवा व्हिस्की प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 243 लीटर तथा 200 नग खाली बोतल मध्यप्रदेश का लेबल लगा, 500 पाव की खाली बोतल छत्तीसगढ़ का लेबल लगा, 220 नग ढक्कन टूटे हुए मध्यप्रदेश का लेबल लगा तथा 715 नग साबुत ढक्कन छत्तीसगढ़ का लेबल लगा मौके से बरामद कर जप्त किया गया।

घटना स्थल से जांच के दौरान थाना डोंगरगढ़ ग्राम छीपा निवासी आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू को मकान से भागते देखा गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति, मुख्य आरक्षक लाल सिंह राजपूत व ओमप्रकाश सिन्हा शामिल थे।
डोंगरगढ़ मैं अवैध शराब के नेटवर्क का भंडाफोड़ : MP निर्मित व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खुला खेल, मुख्य आरोपी फरार

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ग्राम कातलवाही में दबिश देकर भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी शराब और पैकिंग सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई देर शाम शुरू होकर रात करीब 11 बजे तक चली।

बता दें कि प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम ने बिना सर्च वारंट के भिखारी निषाद के बाड़ी स्थित मकान पर छापा मारा। सूचना के आधार पर की गई इस दबिश में नाले किनारे अवैध भंडारण और शराब की हेराफेरी की पुष्टि हुई।

तलाशी के दौरान कुल 243 बल्क लीटर अवैध व्हिस्की बरामद की गई, जिसमें 264 बोतल (750 एमएल) बॉम्बे व्हिस्की और 250 पाव (180 एमएल) गोवा व्हिस्की शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी मिली।

कार्रवाई में सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि नकली पैकेजिंग का पूरा नेटवर्क सामने आया। मौके से 200 खाली बोतलें (MP लेबल), 500 खाली पाव (छत्तीसगढ़ लेबल), 220 टूटे ढक्कन और 715 साबुत ढक्कन बरामद किए गए। इससे स्पष्ट है कि यहां अवैध री-पैकिंग और सप्लाई का संगठित कारोबार चल रहा था।

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
डोंगरगढ़ क्षेत्र में इससे पहले भी अवैध शराब से जुड़े कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें टैंकर, रैपर और पैकिंग सामग्री तक जब्त की गई थी। इसके बावजूद इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

Chhattisgarh