दुर्ग में ED का एक्शन : बिल्डर चतुर्भुज राठी के निवास पर रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम

दुर्ग में ED का एक्शन : बिल्डर चतुर्भुज राठी के निवास पर रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 30 अप्रैल । दुर्ग में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शहर के बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के निवास पर छापा मारा। महेश कॉलोनी स्थित घर पर अचानक पहुंची टीम को देख इलाके में हलचल बढ़ गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारी के घर पर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारिकी से जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चतुर्भुज राठी दुर्ग के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारियों में गिने जाते हैं।

उनके व्यवसाय में महावीर बिल्डर, अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, भावभूमि, कोयला करोबार इसके अलावा वे “राम रसोई” के संचालन से भी जुड़े हैं, जो स्थानीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Chhattisgarh