राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 30 अप्रैल । उदयाचल परिवार द्वारा आगामी 2 मई को संस्था का 58वां वार्षिकोत्सव भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा एवं उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री दानमल पोरवाल (समाजसेवी, दानवीर एवं उद्योगपति) का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत दानमल जी पोस्वाल का नागरिक अभिनंदन, उदयाचल वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, स्व. हिम्मतभाई रायचा अवार्ड (उदयाचल अवार्ड), स्व. के. एल. तिवारी अवार्ड (क्रीड़ा क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि), संस्थागत अवार्ड (जीवदया क्षेत्र में योगदान), स्व. गंगाराम अग्रवाल अवार्ड (नेत्र चिकित्सा सेवा), स्व नंदूलाल जी चोटिया स्मृति अवार्ड (साहित्य सृजन), स्व. जुगलकिशोर सारड़ा स्मृति अवार्ड (सद्भावना), स्व. मनसुखभाई रायचा अवार्ड (संस्था के स्थायी निर्माण कार्य), स्व. कांतिकुमार प्रागजीभाई रायचा अवार्ड (नगर गौरव), स्व. कर्म ऋषि अवार्ड (शीतल जल सेवा) एवं स्व. सुरजमल मिडिया अवार्ड (आकस्मिक सेवाएं) सहित श्रेष्ठ युवा कार्यकर्ता सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम उदयाचल प्रांगण, राजनांदगांव में रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। उदयाचल के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने समस्त समाजजनों से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस गरिमामय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मदनलाल जैन (प्लास्टिक एवं स्किंस्ट्रक्टिव सर्जन, भिलाई) करेंगे, जबकि शपथ अधिकारी के रूप में संजय रूंगटा (चेयरमैन, संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, भिलाई) उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में विजय कंकरिया (समाजसेवी, डायरेक्टर, सुमित ग्रुप, रायपुर), शैलेश शाह (डायरेक्टर, सिंप्लेक्स ग्रुप, भिलाई) तथा मूलचंद जैन (एडवोकेट, दुर्ग) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

