अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ गैंग रेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, पुलिस ने 3 आरोपियों और 3 नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी 6 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 70(2) BNS व पॉक्सो की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
जिसमें यह पुष्टि हुई है कि, दोनों पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। सीतापुर पुलिस की लापरवाही के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की भी गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। वहीं पीड़िता ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई, दूसरी पीड़िता का भी बयान सामने आया।
गौरतलब है कि, 2 आदिवसी नाबालिग बच्चियों के साथ 24 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों ने बच्चियों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था। शादी से घर लौटने के दौरान 6 से 7 आरोपियों ने बच्चियों को साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

