चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव का महापूजन

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव का महापूजन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 1 मई।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में भीषण युद्ध के बीच विश्वशांति के लिए दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर प्रार्थना की गई ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट , भैरव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्वभर में युद्ध हिंसा व परमाणु हथियारों का शोर है , आज प्रातः पूनम के अवसर पर चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी परिसर में एकत्र होकर सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने दादागुरुदेव महापूजन में भाग लिया व विश्वशांति , अहिंसा दया करुणा हेतु जाप किया ।

जैन धर्म के सभी तीर्थंकरों ने अहिंसा परमो धर्म , करुणा , सभी जीवों के प्रति दया भाव से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है । भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश विश्व को दिया जोकि वर्तमान में भी विश्वशांति के लिए प्रासंगिक है ।

विश्वपटल पर युद्ध , मानव का मानव के प्रति हिंसा के मद्देनजर अहिंसा करुणा दया व जियो और जीने दो के भावों के साथ दादागुरुदेव कि बड़ी पूजा में प्रार्थना की गई । पूर्णिमा पर दादागुरुदेव की पूजा में सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान हुआ ।

अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , निर्मल पारख , शैला बरड़िया , मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान किया गया ।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा , जन जन की आंखों का तारा , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं , मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया । भीषण गर्मी के मद्देनजर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा मूक पशु पक्षियों के लिए सकोरा व कोटना का वितरण किया जावेगा ।

Chhattisgarh