कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, BGL लॉन्चर और 1000 डेटोनेटर किया बरामद

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, BGL लॉन्चर और 1000 डेटोनेटर किया बरामद

कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 24 मई । छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ, और बीडीएस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित ग्राम पल्लाहूर और जपमरका के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया गया था।

थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के मध्य जंगलों में की गई। यहां भी सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारी मात्रा में ब्लास्टिंग सामग्री बरामद की। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की इस सतत कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है. क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।

Chhattisgarh