एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : गढ़चिरौली में जवानों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री को किया तबाह

एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : गढ़चिरौली में जवानों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री को किया तबाह

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 24 मई । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री को तबाह किया है। पोमकेन-बिनगुंडा जंगल से हथियार बनाने की मशीनें, पाइप, जनरेटर, सोलर पैनल समेत भारी सामान बरामद कर नष्ट किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। पोमकेन-बिनगुंडा जंगल से हथियार बनाने की मशीनें, पाइप, जनरेटर, सोलर पैनल समेत भारी सामान बरामद किया गया है।

गढ़चिरौली पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम और BDDS की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ऑपरेशन ‘फाइनल स्ट्राइक’ के तहत सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छिपे नेटवर्क पर बड़ी चोट की है।

Chhattisgarh