बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 मई । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की सख्ती जारी है। अभियान के तहत विभाग ने 23 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

खनिज विभाग ने तेंदुआ, कोटा, चौरसढ़ी, कछार, लोखंडी, सकरी, रतनपुर, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखुंडी और तुर्काडीह सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेत, मुरूम, मिट्टी और गिट्टी-डस्ट के अवैध उत्खनन-परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की गई।
तेंदुआ और कोटा क्षेत्र में हाइवा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, जबकि कोटा और चौरसढ़ी क्षेत्र में जेसीबी सहित कई वाहन जब्त किए गए। लोखंडी और सकरी क्षेत्र में भी अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई।

