हड़ताल पर गए 500 से ज्यादा तहसीलदार : विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग, कामकाज हुआ ठप

हड़ताल पर गए 500 से ज्यादा तहसीलदार : विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग, कामकाज हुआ ठप

सरगुजा(अमर छत्तीसगढ़) 29 मई । छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर है। सरगुजा जिले के सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। काम बंद कर अधिकारियों ने MLA की गिरफ्तारी की मांग की है। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ है।

आपको बता दें कि, सरगुजा में राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक और उनके समर्थकों पर पीटने का आरोप लगाया है, जिसके बाद विधायक समेत 10 लोगों पर FIR हुई है।

वहीं, MLA की बहन ने भी नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि, तुषार मानिक ने फाइल फेंकी और बदसलूकी कर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाला, इस बात को लेकर ही विवाद हुआ। थाने में शिकायत के बाद तुषार मानिक पर भी FIR हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Chhattisgarh