रायगढ़ तहसील कार्यालय में ACB का एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते हुए लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार

रायगढ़ तहसील कार्यालय में ACB का एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते हुए लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार

रायगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 29 मई । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल तहसील कार्यालय में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तुलाराम पटेल के रूप में हुई है, जो शिक्षक होने के बावजूद छाल तहसील कार्यालय में लिपिक पद पर अटैच था।

मिली जानकारी के अनुसार, धसकामुड़ा निवासी शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल से बी-1 में त्रुटि सुधार कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते हुए तुलाराम पटेल को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम द्वारा तहसील कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh