रिश्वतखोरी पर एक्शन : 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो होने के बाद एसडीएम ने किया निलंबित

रिश्वतखोरी पर एक्शन : 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो होने के बाद एसडीएम ने किया निलंबित

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 29 मई । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक और पटवारी का किसान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है। यह मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील के पिपरिया हल्के का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया व सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। मजबूर किसान ने पटवारी को रिश्वत देने के साथ-साथ टेबल के नीचे नोट गिनते हुए उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने पटवारील विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है।

Chhattisgarh