राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 30 मई । अखिल भारतीय स्तर पर सक्रिय संगठन राजपूत करणी सेना ने संगठन विस्तार करते हुए संजय बहादुर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए यह दायित्व दिया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार संजय बहादुर सिंह का कार्यकाल 29 मई 2026 से 29 मई 2029 तक प्रभावी रहेगा। संगठन के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव द्वारा जारी पत्र में अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखते हुए समाज एवं संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा तथा किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत या राजनीतिक दुरुपयोग की स्थिति में पद मुक्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
अपनी नियुक्ति के बाद संजय बहादुर सिंह ने कहा है कि सबसे पहले समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा. पूरे प्रदेश में नई कार्यकारिणी बनाए जाने को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक में आगे की रूपरेखा तय की जाएगी.

