विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में व्यसनमुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन…

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में व्यसनमुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन…

भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) , 31 मई 2026छत्तीसगढ़:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजयोग भवन सेक्टर-7, भिलाई तथा राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में व्यसनमुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 7:00 बजे से किया गया। 

दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रदर्शनी का शुभारंभ भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, एफ.एस.एन.एल. के  पंकज त्यागी (सी जी एम एच आर) तथा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन की पर्यवेक्षक श्रीमती भोई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्रदर्शनी के दौरान अनेक युवाओं ने ब्रह्माकुमारी बहनों से अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं, तनाव एवं चुनौतियों के संबंध में चर्चा कर आध्यात्मिक समाधान प्राप्त किया।

इंदौर जोन में नशा मुक्त अभियान का वृहद आयोजन..
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर  दुर्ग जंक्शन रेलवे स्टेशन ,भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन, रायपुर रेलवे स्टेशन तथा भाटागांव बस स्टैंड एवं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा राजस्थान को मिलाकर बने इंदौर जोन में एक साथ नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का वृहद आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में नशे के विरूद्ध जनजागरुकता अभियान चलाया गया।

Chhattisgarh