कुडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप…. अकैडमी 360 के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन… अरमान  ने रजत तथा आयांश ने कांस्य पदक सहित यशस्वी, निधेश  एवं अक्षत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कुडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप…. अकैडमी 360 के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन… अरमान ने रजत तथा आयांश ने कांस्य पदक सहित यशस्वी, निधेश एवं अक्षत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़) 5 जुन। पुणे, महाराष्ट्र स्थित सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल में आयोजित चतुर्थ कुडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अकैडमी 360 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर संस्था एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में देवराज बघेल ने स्वर्ण पदक जीतकर Academy 360 को गौरवान्वित किया। वहीं अरमान चक्रधारी ने रजत पदक तथा आयांश जैन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा यशवीर भारद्वाज, निधेश चौहान एवं अक्षत धनकर सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना शत-प्रतिशत प्रयास दिया और खेल भावना का शानदार परिचय प्रस्तुत किया।

इस उपलब्धि पर कुडो छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजा कौशल l, दुर्ग सचिव लालिमा सोनी, अकैडमी 360 के कोच भूपात साहू तथा अकैडमी 360 की संचालिका प्रेरणा आशीष सुराना ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

“मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, संघर्ष ही सफलता की सबसे बड़ी पहचान है।”

Chhattisgarh