राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 5 जुन। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के नेतृतव में 2-3 जून 1977 गोलीकांड में शहिद 11 शहिदों को 03 जून दल्लीराजहरा शहिद बेदी में हजारों की संख्या में गगन बेदी नारा शहिद वीर नारायाण सिंह, शहिद शंकर गुहानियोगी की रास्ता अमल करों शहिद साथी अमर रहें आदि नारों के साथ शहिदों को मल्याअर्पण पूजा अर्जना कर श्रद्धा, सुमन आर्पित कर श्रद्धाजली दी गई।
उनके बताएं, रास्ते में चलने का संकल्प लिये कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्र के किसान, मजदूर नवजवान, महिलाएं, बच्चे विभिन्न जन संगठन, तथा किसान प्रतिनिधि शामिल थे।

वक्ताओं ने कहा की प्रदेश बढ़ती महिगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल, बिजली, गैस, खाद्य समाग्री की बढ़ोत्तरी, किसानों को खाद् की संकट, जल-जंगल, जमीन, की दोहन प्रदेश कर्मचारियों नियमितिकरण, उद्योगो में श्रम कानून का उल्लघन बढ़ते शराब अपराध आदि समस्यों से आम जनता त्रस्त है, सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अंकुश लगाने की मांग की है।

श्रद्धाजली सभा में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष, पूर्व विधायक जनकलाल ठाकु र, मेघदास वैष्णव, प्रेम नारायण वर्मा, सोमनाथ उईके, रामचंद नेताम, डॅा. जाना,बिहारी ठाकुर, राजाराम, शैलेश,नवाब गलानी, बसंत साहू, गैंद सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।


