जंगल से नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद : जवानों ने आईईडी, UBGL राउंड समेत कई सामग्री की जब्त

जंगल से नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद : जवानों ने आईईडी, UBGL राउंड समेत कई सामग्री की जब्त

गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुन । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डडईपानी के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप जखीरा बरामद किया।

बरामद सामग्री में 4 किलोग्राम का प्रेशर कुकर, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल (UBGL) राउंड तथा पटाखा सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने सभी सामग्री को अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा आईईडी को जंगल में सुरक्षित नष्ट किया गया।

Chhattisgarh