दुर्ग के ठेकेदार पर हुई कार्यवाही का खुलासा हेतु सीएम एवं सचिव से मांग- ओस्तवाल

दुर्ग के ठेकेदार पर हुई कार्यवाही का खुलासा हेतु सीएम एवं सचिव से मांग- ओस्तवाल


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 जुन। शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने स्मरण पत्र के माध्यम् से देश के प्रधानमंत्री-प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के नवनियुक्त सचिव मुकेश बंसल से यह मांग है कि राजनांदगांव जिले के सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा राजनांदगांव से मोहला-मानपुर के बीच लगभग 290 करोड़ रूपयों की सडक़ परियोजना में शासन के नियम विरूद्ध फर्जी दस्तावेज लगाकर जो टेण्डर में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों आदि की मिलीभगत से ठेकेदार दुर्ग के अमर बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने से संबंधित जो शिकायत सचिव लोकनिर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से 5 माह पूर्व लगभग की गई थी.

उक्त फर्जी दस्तावेज से टेण्डर लेने वाले दुर्ग के ठेकेदार अमर बिल्डर्स के खिलाफ सांसद की शिकायत के बाद उक्त ठेकेदार और विभागीय दोषी अधिकारियों के खिलाफ जो जांच करवाई गई।

उक्त दोषियों के खिलाफ विभागीय जांच में जो जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट अधिकारियों के द्वारा प्रेषित की गई है उसका खुलासा करते हुए संबंधित दुर्ग के ठेकेदार अमर बिल्डर्स के खिलाफ उक्त शिकायत के बाद आज तक क्या कार्यवाही हुई है उसे सार्वजनिक किया जाये एवं उक्त ठेकेदार के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने के मामले में अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जाये।

Chhattisgarh