ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 जुन।
ज्योतिर्मया (सूर्य की ज्योति ज्ञान उघोत) “संस्कार आध्यात्म शिविर बिरद भवन मे 14 जून रविवार से शुरु हुआ। इस आठ दिवसीय संस्कार आध्यात्म शिविर मे रोज चरित्र आत्माऔ का बच्चों को सानिध्य मिल रहा है।
रोज बिरद भवन नया वास मे शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी म सा व श्री यत्नेश मुनि जी म सा व महासती श्री प्रखर श्री जी म सा के सानिध्य मे शिवरार्थी धर्म ध्यान सीखकर संस्कार ले रहे है।
प्रसिद्ध मोटिवेशनल ऋषभ कांकरिया ने व्यक्तित्व निर्माण केसे करे बच्चों को सिखाया गया।
शिविर संयोजिक श्रीमती प्रीति ढेढिया ने बताया आज इस शिविर मे शासन दीपक श्री श्रुतप्रभ जी म सा ने सभी क्लाशो के बच्चो को सफलता का मंत्र सिखाया जो के सी आर फार्मुला के माध्यम से बतया गया नॉलेज कण्ट्रोल रिस्पांसिबिलिटी बताया ऐसे बहुत सारे महापुरुष हुऐ जो समझते थे जैसे इब्राहिम लिंकन, अब्दुल कलाम आजाद, डा. मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति हुए हमे इनके जीवन से प्रेयणा लेनी चाहिए।
महावीर पीपाडा ने कहा शिविर मे लगभग 200 के ऊपर बच्चे अपने धार्मिक संस्कार ले रहे है।
यह शिविर साधुमार्गी जैन संघ के तत्वाधान मे चल रहा है शिविर मे रोज अपनी सेवा देने वाले अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी,महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल, मंत्री कैलाश खीचा, कौषाध्यक्ष निहाल चंद कोठारी,अरविन्द मुथा,गोतमचंद श्रीश्री माल, उतमचंद लोढा,महावीर रांका,समता युवा संघ के अध्यक्ष अंकुश बोहरा, महामंत्री मंयक खीचा, सुधीर ढेढिया, महावीर पीपाडा,कमल खीचा, समता महिला मंडल की अध्यक्ष शशीकला डांगी, प्रीती ढेढिया,विमलेश औस्तवाल, रोनक बोहरा, सोनू चौधरी,सुश्री एकता खींवसरा प्रीती मुथा, आदि सेवा दे रहे हैं।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

