61 निरीक्षकों का ट्रांसफर : बस्तर से मैदानी इलाकों में मिली नई पदस्थापना

61 निरीक्षकों का ट्रांसफर : बस्तर से मैदानी इलाकों में मिली नई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है।

जारी सूची में लंबे समय से बस्तर संभाग में सेवाएं दे रहे कई निरीक्षकों को मैदानी क्षेत्रों में नई पदस्थापना दी गई है। वहीं विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय का यह कदम प्रशासनिक आवश्यकताओं और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है।

Chhattisgarh