ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य योग महोत्सव का सफल आयोजन…

ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य योग महोत्सव का सफल आयोजन…

भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) ,21जून 2026, छत्तीसगढ़:-
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भिलाई सेक्टर 7 स्थित मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन द्वारा स्व. राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-2 विशाल परिसर में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रातः5 बजे से ही श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्मावत्सो के आगमन तथा विभिन्न आसनों के अभ्यास से योग महोत्सव की शुरुआत हुई।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के बारे में बताया की बाह्य संसार की बातें मेरे अंदर की शक्तिशाली सकारात्मक दुनियाँ को डिस्टर्ब न करे। मेरा श्रेष्ठ चिंतन हर संकल्प बाह्य विषम परिस्थितियों को भी बदलने की ताकत रखता है।


विशेष योग महोत्सव आयोजन स्थल पर निशुल्क बी पी,शुगर जैसे टेस्ट की सुविधा थी, जिसे योग महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों ने योग के पूर्व तथा योग के बाद टेस्ट करवाएं,प्राप्त परिणामों से सभी को योग की शक्ति और लाभ का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (RE & RF) के स्पार्क विंग (SPARC – Spiritual Applications Research Centre) का मुख्य उद्देश्य राजयोग मेडिटेशन के व्यावहारिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध करके समाज में आंतरिक शांति द्वारा स्वयं,समाज,विश्व में सकारात्मक बदलाव लाकर मानवीय मूल्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करती है।

भिलाई दुर्ग के सभी सेवाकेंद्र में प्रातः अथवा संध्या प्रतिदिन एक घंटे का निशुल्क राजयोग मेडिटेशन कोर्स का लाभ ले सकते है।

Chhattisgarh