25 जून को उदयाचल-एमएमआई नारायणा का गठिया वात रोग शिविर, शीघ्र कराएं पंजीयन

25 जून को उदयाचल-एमएमआई नारायणा का गठिया वात रोग शिविर, शीघ्र कराएं पंजीयन


राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 22 जुन।
उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त सहयोग से 25 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशेष गठिया वात रोग जांच एवं परामर्श शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर के लिए लगातार पंजीयन जारी है तथा आमजन में विशेष रुचि देखने को मिल रही है।
शिविर में गठिया, जोड़ों के दर्द, सूजन, कमर दर्द, घुटनों की समस्या, स्पॉन्डिलाइटिस, ऑटो-इम्यून रोग, यूरिक एसिड एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर की रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. जूही दीक्षित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगी।


संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाया था, जिसके बाद इस शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया।
संस्था ने बताया कि शिविर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमित पंजीयन रखा गया है। इसलिए इच्छुक मरीजों से जल्द से जल्द अपना पंजीयन सुनिश्चित कराने की अपील की गई है।


उदयाचल का प्रयास है कि “जिले के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों, जिससे उन्हें समय पर उचित परामर्श और उपचार मिल सके।“
पंजीयन हेतु उदयाचल की नई बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 09 एवं 10 में संपर्क किया जा सकता है। पंजीकृत मरीजों से अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया गया है।
उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क प्रभारी गुरदीप बग्गा द्वारा दी गई।

Chhattisgarh