रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 22 जून 2026। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। इस यात्रा में राजनांदगांव जिले के 14 विशिष्ट नागरिक भी शामिल हो रहे है ।
राजनांदगांव जिले की टीम आज प्रातः 09 बजे कम्पोजिट बिल्डिंग राजनांदगांव से बस द्वारा रायपुर के लिए रवाना हुई। सर्वप्रथम जिले की नोडल अधिकारी श्रीमती वैशाली मरडवार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने शिवनाथ नदी से कलश में भरकर लाये गए जल की पूजा अर्चना की तत्पश्चात शिक्षाविद श्री नीरज बाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर बस की रवाना किया ।
छत्तीसगढ़ से निकलने वाली यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, साहित्य और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी। साथ ही यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार करेगा।

यात्रा में जाने वे राजनांदगांव की टीम में नोडल अधिकार श्रीमती वैशाली मरडवार, नीरज बाजपेयी, श्रीमती कविता वासनिक, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, डॉ.गजेंद्र हरिहरनो, महेश्वर दास साहू, लखनलाल साहू, रोशनलाल साहू, ग्वाला प्रसाद यादव, दिलीप श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, अलखराम यादव शामिल हैं ।

