सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक : रायपुर से गई स्पेशल खनिज विभाग की टीम पर हमला कर छुड़ाया जब्त वाहन

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक : रायपुर से गई स्पेशल खनिज विभाग की टीम पर हमला कर छुड़ाया जब्त वाहन

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 जुन । छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रेत बेलगाम हो गए हैं और उनके मन में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि, रायपुर से कार्रवाई के लिए पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं ने खनिज विभाग के साथ मौजूद आरक्षक से मारपीट की और जब्त वाहन को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से पहुंची टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक वाहन को जब्त किया था। इसी दौरान गांधी चौक क्षेत्र में माफियाओं ने खनिज विभाग के साथ मौजूद आरक्षक से मारपीट की और जब्त वाहन को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई। इस संबंध में गांधीनगर थाना पुलिस ने लहटन खान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि कोरिया जिले में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रायपुर से विशेष टीम सरगुजा पहुंची थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम पर हुए हमले ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और फरार वाहन की भी खोजबीन की जा रही है। वहीं, खनिज विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद अवैध खनन माफियाओं के बढ़ते हौसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh